संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया में दंपती से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुलाम राय मंझरिया गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि 9 अगस्त की रात आठ बजे गांव के रजनीश व किशन सिंह गाली देते हुए सरैया में मारपीट करने लगे। बचाव में आई पत्नी को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। संवाद