संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बढ़या ठाठर टोला मधईपुर निवासी बुधिराम गुप्ता ने कोर्ट में दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर 24 मई शाम 6 बजे गांव के ही सुग्रीव, पूनम देवी, नीरज, संजना, जगदीश, विशाल, जितेंद्र व सूरज एकराय व गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से दौड़ा लिए और घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमलाकर दिया। घटना में परिवार के लोगों को काफी चोट आई है। संवाद