फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जन

Mon, 10 Nov 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रामभवन विश्वकर्मा निवासी किड़हिरिया ने तहरीर दी कि 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे कटाई पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। उनके के साथ भतीजा बबलू भी बाइक पर पीछे बैठा था। गोरयाभार मोड़ पर विपरीत दिशा से अलगू अग्रहरी निवासी गोरयाभार का ट्रैक्टर लेकर चालक जीतू चौधरी आ रहे थे। जीतू चौधरी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह और उनका भतीजा गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। गुहार सुनकर लोग पहुंचे और दोनों को वाहन से खलीलाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख दोनों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनका इलाज खलीलाबाद के एक प्राइवेट हास्पिटल में हो रहा है। भतीजे की स्थिति गंभीर देखते गोरखपुर के चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर के चालक पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवादॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें