मोलनापुर। खलीलाबाद से मोलनापुर के लिए रोडवेज बस का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोग प्राइवेट वाहनों से सफर करने को मजबूर हाेते हैं। शाम होने के बाद प्राइवेट वाहन भी नहीं चलते हैं।
खलीलाबाद से मोलनापुर के लिए सीधे वाहन नहीं मिलते हैं। लोग पहले खलीलाबाद से मैनसिर जाते हैं। फिर वहां से टेंपो, जीप से मोलनापुर जाते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। क्षेत्र के मनमोहन, बगेदू, रमाकांत और शिवाकांत आदि ने प्रशासन से रोडवेज बस चलाने की मांग की। संवाद