धर्मसिंहवा। थानाक्षेत्र के बौरव्यास गांव में हुए मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक पक्ष का केस दर्ज होने के बाद शनिवार को एसपी के निर्देश पर दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज किया गया है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थीं। धर्मसिंहवा थाने के एसएसआई शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव के राधेश्याम साहनी ने प्रार्थना पत्र में गांव के ही धर्मराज के पर आरोप लगाया है कि वह एक मई की शाम शराब के नशे में राधेश्याम क व्यक्ति से गलौज व बदसलूकी कर रहा था, लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों लोगों को हटा दिया। आरोप है कि अगले दिन सुबह में धर्मराज, फूलचंद, अर्पिता व शिवम एकराय होकर राधेश्याम व उनके परिवार के लोगों से गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। शुक्रवार को राधेश्याम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ धर्मराज ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी चोट दिखाते हुए केस दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। संवाद