-महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर की कार्रवाई
-फरवरी 2023 में हुई थी शादी
संवाद न्यज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्य ने बताया कि छोटी सरौली निवासी प्रेमलता सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी फरवरी 2023 में कृष्णानगर कालोनी निवासी शुभम सिंह के साथ हुआ था। मायकेवालों ने बैंक के माध्यम से 3,50,000 रूपये नकद और अन्य जरूरी घरेलू सामान दिया था। कुछ दिन ठीक-ठाक बीता। इसके बाद पति समेत अन्य ससुरालियों ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए। इसके अलावा गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। 15 जनवरी को उसे बीमार हालत में घर से निकाल दिया। किसी तरह वह रिश्तेदार के घर सहजनवां पहुंची। जहां पर उन लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया। पुलिस के मुताबिक विवाहिता की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।