बखिरा। परसोहिया गांव में दो पक्षों में खेत की जुताई-बुआई में लेकर हुए विवाद में पांच माह बाद पुलिस कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामवृक्ष यादव निवासी परसोहिया का आरोप है कि 16 अक्तूबर 2024 को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही रामनयन ने उसे खेत की बुआई करने से मना किया, उसने 20 साल से लगातार खेत की बुआई का हवाला देते हुए आगे भी बुआई करने को कहा। उसी समय रामनयन के घर के अन्य लोग आकर डंडे से उसे मारने लगे। बीच बचाव में आए उसके बेटों श्रवण व मुलायम को भी पीटे और घर में रखे हुए समान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर परसोहिया निवासी रामनयन, रामचन्द्र, आमिका, मनोज, मनीष, अमन, शिवम, पुष्पावती व सुग्रीव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद