फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए, रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली पर्व पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान चलाया था। इसमें कुल 22 नमूने लिए थे। जिसमे खोआ, पनीर, दूध, छेना, नमकीन, पापड़, रिफाइंड, कचरी आदि शामिल था। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कुल 22 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें