धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मार पीटकर घायल करने संबंधी केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी मेवालाल पुत्र राम चरन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब नौ बजे गांव का नीलमणि परिजनों के साथ पहुंचा और बगैर किसी कारण के ही गाली देने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया। पीड़ित के अनुसार शनिवार को एक बार पुनः विपक्षी पहुंचे। हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीलमणि, पूनम, अंशिका, सुमन लता निवासी भोगीपुर पर केस दर्ज किया है। संवाद