महुली क्षेत्र के कठैचा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर गांव के एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ संपत्ति के नुकसान, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी अंजनी देवी पत्नी राजेश ने महुली थाना पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि रविवार की सुबह 7:30 बजे गांव के ही ब्रह्मानंद पुत्र बुद्धिराम, बुद्धिराम पुत्र कन्हई, दुर्गावती पत्नी बुद्धिराम, वंदना पुत्री बुद्धिराम ने राजस्व व पुलिस टीम द्वारा बनाई गई सरकारी नाली निर्माण को गोलबंद होकर तोड़-फोड़कर बंद कर रहे थे। मना करने पर उसके ऊपर हमला कर दिए। जिससे उसके नाक से खून आने लगा और उल्टी होने लगी। शोर सुनकर उनके देवर मुलायम और सास मौके पर आई। तब विपक्षी उसके देवर के ऊपर धारदार फावड़े व लोहे की पाइप से जानलेवा हमला कर दिए।
घायलावस्था में एंबुलेंस से नाथनगर सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।