फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो घंटे में हांफ जा रही जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन

Mon, 12 Feb 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधे घंटा करते हैं मशीन को ठंडा, प्रतिदिन 100 से 130 मरीजों का होता है एक्स-रे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन चलते-चलते दो घंटे में गर्म हो जा रही है। इस वजह से उसे बंद कर ठंडा करना पड़ता है। इस दौरान मरीजों को एक्स-रे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 130 के करीब मरीजों को एक्स-रे होता है।
जिला अस्पताल में एक्स-रे करने की एक मशीन लगी हुई है। एक व्यक्ति के एक्स-रे में पांच से आठ मिनट लगते हैं। एक्स-रे मशीन दो घंटे चलने बाद गर्म हो जाती है। ऐसे में मरीजोंं का एक्स-रे रोक दिया जाता है। मशीन को ठंडा करने में करीब एक घंटे का समय बर्बाद होता है। हालांकि डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगी है, पर सबसे अधिक भीड़ साधारण एक्स-रे मशीन पर लगी रहती है।
विज्ञापन

एक्स-रे कराने आए बड़गो निवासी दीपचंद ने बताया कि पैर की हड्डी में दर्द है। घुटने मुड़ नहीं रहा है। डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए लिखा है, पर टेक्नीशियन ने आधे घंटे तक इंतजार करने को कहा है। बताया है कि मशीन गर्म हो गई है। इसी तरह से मैलानी निवासी बबिता, चुरेब निवासी रामजतन भी एक्स-रे कराने आए थे। उन्हे भी इंतजार करने को कहा गया था।
विज्ञापन


एक्स-रे मशीन पर लोड अधिक है, लगातार एक्स-रे होने के चलते मशीन गर्म हो जाती है, जिसे कुछ देर तक बंद करना पड़ता है, वैसे डिजिटल एक्स-रे भी हो रहा है। मरीज साधारण एक्स-रे पर ज्यादा पहुंच रहे हैं, जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें