मेंहदावल। क्षेत्र के धौरापार में रविवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया।
धौरापार निवासी हेवली पत्नी परशुराम का आरोप है कि सुनील, इंद्रेश, ज्ञानमती, संगीता मिलकर रविवार की देर शाम मामूली विवाद को लेकर अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे शैलेश को पीटकर घायल कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी महिला, उसके बेटे-बेटी समेत चार पर केस दर्ज किया गया है।