फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में आग लगने से नकदी और सामान राख

Mon, 08 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी गांव में रविवार की रात छप्पर में आग लग गई। उसमें रखी नकदी और सामान जलकर बर्बाद हो गया। इस मामले में पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के सांखी गांव निवासी रामहरख ने तहरीर में लिखा है कि उनके छप्पर में रविवार की आधी रात 12:30 बजे आग लग गई। पूरा परिवार छप्पर में ही सोया था। आग देखकर शोर मचाया तो किसी तरह परिवार के लोग छप्पर से निकलकर जान बचाए। छप्पर में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, मार्कशीट, चारपाई के साथ पांच हजार रुपये जलकर राख हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व पड़ोसी से जमीन के लिए विवाद हुआ था। उसी ने आग लगाई है। इस संबंध में काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि सांखी गांव निवासी रामहरख ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छप्पर जलाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें