फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंगदारी व जानमाल की धमकी के आरोप में पांच पर केस

Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रंगदारी व जानमाल की धमकी के मामले में पीड़िता की तहरीर मिलने पर पांच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सरैया निवासी पुष्पा ने बताया कि उसका खुर्द में उन्होंने जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। जिस मकान में वह रह रही हैं वह काफी जर्जर हो गया है। जिसके वजह से नये मकान में गृह प्रवेश की तिथि निर्धारित किया था। उसी दौरान रामजतन मौर्य, उर्मिला मौर्या, विनोद राय, अनुराग राय, शुभम राय आदि लोगों ने 5 जुलाई को रात में 12 से 1 बजे के बीच में जेसीबी से बल पूर्वक मकान को ध्वस्त कर दिया। आरोपी जानमाल की धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें