फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में पांच पर केस दर्ज

Tue, 11 Apr 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के गोरयाघाट में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस मामले में पीड़ित ने दूसरे पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोरयाघाट गांव निवासी रुखसाना पत्नी मदीना का आरोप है कि रास्ते के विवाद में गांव के रहमतुल्लाह, बिस्मिल्लाह व सैफुल्लाह, सोनिया और सत्तार ने उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर उनके घर में घुस आए और उन्हें व उनकी बेटी शब्बू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रहमतुल्लाह, बिस्मिल्लाह, सैफुल्लाह, सोनिया व सत्तार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें