फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीटने और वीडियो बनाने के आरोप में पांच पर केस

Tue, 03 Jun 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीटने और वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने मामले में पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिकंदर चौधरी निवासी ग्राम नौहट ने अपने शिकायत में बताया कि 26 मई को शाम वह गांव के संतराम के साथ बड़गो पट्रोल पंप पर आए थे। वहां अपने ट्रक चालक से 95 हजार रुपये पेमेंट लेकर रात 8:45 बज मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। नौहट गांव की पुलिया के पहले आलोक सिंह निवासी ग्राम अनई, निखिल चौधरी निवासी ग्राम बजहा, यशवंत चौधरी, रंजीत चौधरी, वासुदेव शर्मा निवासी गांव नौहट व तीन अज्ञात लोग घेर लिए। आरोपियों ने कहा कि मुकदमे में अपने बाप-भाई कि पैरवी कर रहे हो। उन्होंने जब विरोध किया तो वे उन्हें व संतराम को मारने लगे और जान से मारने कि धमकी देते हुए जमीन पर बैठाकर पैर पकड़वाया और उसकी वीडियो बना लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें