फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में पांच आरोपियों पर केस

Thu, 04 Sep 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी आशुतोष ने कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि उनके पिता हरिनन्द व हनुमान मौर्या वो अन्य लोग गांव स्थित जमीन में एक दूसरे के सहखातेदार हैं।
विज्ञापन

उसी जमीन पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। हनुमान मौर्य, अभिषेक उर्फ आदर्श, राधेश्याम, प्रहलाद व विजय मौर्य एक ही परिवार के हैं। आरोप है कि 11 मई की शाम करीब पांच बजे विपक्षी उनके दरवाजे पर आकार यूकेलिप्टस का पेड़ मकान पर गिरने का आरोप लगाकर गालियां देते हुए उनकी पिटाई कर दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें