फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो व्यापारियों की रकम हड़पी पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के लोहरसन निवासी थोक गल्ला व्यवसायी पर दो अलग-अलग क्षेत्र के फुटकर व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों का आरोप है कि गल्ला लेने के बाद पैसा देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं फर्म का नाम बदलकर पैसा हड़प लिए हैं। उक्त मामले में पुलिस ने पिता पुत्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिए गए तहरीर में अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी बढ़नी थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थ नगर ने लिखा है कि लोहरसन निवासी अशोक कुमार गुप्ता व आशीष गुप्ता निवासी लोहरसन अम्बे ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान चलाते हैं तथा गल्ला खरीदने का काम करते हैं। इनके दुकान पर पिछले वर्ष अगस्त में 7,80,557 रुपये का गल्ला बेचा था। जिसके बाद दो लाख रुपये का भुगतान कर दिए।
शेष 5,80,557 रुपये मांगने पर आनाकानी करने लगे तथा फर्म का नाम बदलकर मद्धेशिया ट्रेडर्स के नाम से कर लिए। बात करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए उक्त मामले की तहरीर बेलहर थाने पर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार विकास पुत्र दिनेश निवासी महुआर थाना रुधौली जिला बस्ती ने बेलहर थाने पर शिकायती पत्र दिया जिसमें लिखा कि अम्बे ट्रेडर्स पर 7,42,692 रुपये का गल्ला बेचे थे। जिसमें से 82,692 रुपये का भुगतान कर दिए शेष 6,60,000 अ रुपये मांगने पर उक्त दोनों आरोपी मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे परेशान होकर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें