फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो महिला समेत आठ पर केस दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। एक सप्ताह पूर्व बेल्डुहा में एक दुकान में घुसकर तोडफोड़ करने और पीटने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बेल्डुहा गांव निवासी ओममती पत्नी साधूशरन का आरोप है कि 12 मार्च की रात दस बजे कोल्हुआ गांव की कमलावती पत्नी श्रीराम उसकी दुकान पर आई और अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर कमलावती, गंगेश्वर, अवधेश, महेंद्र, सूर्यकांत उर्फ नंदन, नंदलाल, जनक दुलारी, आशुतोष और कुछ अन्य लोग उनकी दुकान में रखा सामान फेकने लगे। आरोप है कि लोग लाठी-डंडे से पीटने लगे।
छुड़ाने पहुंचे उसके परिजनों को दौड़ा लिया। घर में घुसकर पीटा। जान-माल की धमकी दी। इस दौरान सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि कोल्हुआ गांव निवासी कमलावती, गंगेश्वर, अवधेश, महेंद्र, सूर्यकांत उर्फ नंदन, नंदलाल, जनक दुलारी, आशुतोष और कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें