फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज प्रताड़ना में आठ पर केस दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के ककरहिया में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में माया पुत्री राकेश निवासी ककरहिया ने बताया कि उसकी शादी रामू प्रसाद गौड़ पुत्र प्रेमचन्द गौड़ निवासी केकरहो थाना दुधारा के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। उसके पिता के द्वारा यथा संभव उपहार देकर हुआ था।
शादी के बाद कुछ दिन स्थिति सामान्य रही। इधर, ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति रामू, ससुर प्रेमचंद, सास संजू देवी, ननद कुमकुम, लाली, देवर रामदेव, कृष्णा व गोलू कमरे में बंद करके पीटते रहते हैं। उसकी तीन बेटियां हैं उन्हें खाना तक नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें