फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अग्रवाल आइसक्रीम के मालिक और बेटे पर केस दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अक्तूबर माह में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के बैंक चौराहा पर अग्रवाल आइसक्रीम की जांच करने पहुंची थी। उस दौरान दुकानदार और उसके बेटे ने जांच करने से रोक दिया था।
विज्ञापन

टीम को दुकान से बाहर कर दिया था। इस मामले में टीम ने सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया है। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को खाद्य टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पनीर, मिल्क केक, डोड बर्फी, रसगुल्ला आदि के नमूने लिए थे। टीम कई दुकानों की जांच की थी। इसके साथ ही उसी दिन टीम बैंक चौराहा स्थित अग्रवाल आइसक्रीम प्रतिष्ठान पर जांच के लिए पहुंची तो दुकानदार ने जांच से रोक दिया था। जिससे जांच नहीं हो पाई थी। दुकानदार ने टीम को दुकान से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें