फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे भामुमो जिलाध्यक्ष समेत 55 पर केस

Mon, 09 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में जुलूस निकालते बहुजन मु​क्ति मोर्चा के लोग-
विज्ञापन
मेंहदावल। ईसाइयों पर अत्याचार का आरोप लगाकर भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को मेंहदावल नगर में जुलूस निकाला। इस दाैरान जुलूस की अनुमति पत्र न मिलने पर पुलिस ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं व 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12 बजे भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयराज विद्यार्थी के नेतृत्व में धनंजय कुमार, शिव कुमार, ब्रह्मानंद गौतम, आनंद कुमार गौतम सहित अन्य लोग भारत में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जुलूस निकालते हुए मेंहदावल तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे।
इस दौरान मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने का अनुरोध किया, लेकिन कुछ लोग हास्पिटल तिराहे पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। लोगों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धनंजय, शिवकुमार, ब्रह्मानंद गौतम, उदय राज विद्यार्थी व आनंद कुमार गौतम को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही मौके से अन्य लोग भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें