फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने युवती को बताया पत्नी, मंगेतर ने रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने युवती को बताया पत्नी, मंगेतर ने रिश्ता तोड़ा
विज्ञापन

- गांव का आरोपी युवक दो माह पहले युवती को भगाकर ले गया और बनाया था शारीरिक संबंध
- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र की रहने वाली युवती को गांव का युवक दो माह पहले भगा ले गया और शादी का झूठा कागजात तैयार कराया। आरोप है कि इस दौरान युवती से शारीरिक संबंध भी बनाया। इस बीच परिजन युवती की शादी तय कर दिए। 24 मई को युवती का शादी होनी थी। इधर, आरोपी युवती के मंगेतर के पास पहुंच गया और युवती को अपनी पत्नी बताने लगा। जिसकी वजह से मंगेतर ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। मंगलवार देर शाम इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
युवती के पिता का आरोप है कि दो माह पूर्व उसकी 20 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि वहां पर बेटी से शादी का झूठा पेपर बनवाया और बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक ने बेटी को धमकी दिया कि किसी को घटना बताई तो उसकी हत्या कर देगा। डर की वजह से बेटी घटना की जानकारी नहीं दी। बेटी की इच्छा से उसकी शादी बेलहर कला क्षेत्र में तय किया। 24 मई को बेटी की शादी होने की तिथि तय थी। शादी की तैयारी की जा रही थी। इस बात की जानकारी आरोपी युवक को हुई। आरोप है कि युवक उसके होने वाले दामाद के पास गया और उसकी बेटी को अपनी पत्नी बताने लगा। इससे शादी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। युवती का बुधवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें