फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया
- मुंडेरा राय गांव में खिचड़ी कार्यक्रम में जुटाए थे भीड़
- बगैर मास्क लगाए भीड़ लेकर गांव में किया जनसंपर्क
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। खिचड़ी के अवसर पर रविवार को मुंडेरा राय गांव में आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक भीड़ के साथ शामिल हुए। वहीं भीड़ के साथ बिना मास्क पहने जनसंपर्क भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेकर चौकी इंचार्ज लोहरैया आनंद सिंह ने रविवार की देर रात पूर्व विधायक समेत 25 लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि सपा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान रविवार को अपने समर्थकों के साथ मुंडेरा राय गांव में पहुंचकर मकर संक्रांति के अवसर पर भीड़ एकत्रित करके खिचड़ी खाने का कार्यक्रम आयोजित किए। उसके बाद गांव में 20-25 लोगों के साथ जनसंपर्क किए। इस दौरान पूर्व विधायक और अन्य लोग मास्क नहीं पहने थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन और और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि आचार संहिता की कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जो भी नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें