चार महिला समेत बारह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
- महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर महुली पुलिस ने रविवार को चार महिलाओं समेत बारह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रामेश्वर त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय शारदा त्रिपाठी का आरोप है कि बिजली का तार खिंचने के विवाद को लेकर गांव निवासी दिलीप सिंह, दीपक, रीना देवी, आलोक, अभिषेक, सुधीर, शिखा उन्हें और उनके परिवार के लोगों को गाली देते हुए पिटाई कर दिए। वहीं दूसरे पक्ष के दिलीप सिंह पुत्र रामधनी सिंह का आरोप है कि कटका गांव निवासी रामेश्वर, नागेश्वर, अंकित, मधुबाला, सुमन उन्हें और उनके परिवार को लोगों को मारा-पीटा है। इस मामले में महुली पुलिस ने रामेश्वर त्रिपाठी की तहरीर पर दिलीप सिंह, दिपक, रीना देवी, आलोक, अभिषेक, सुधीर व शिखा और दूसरे पक्ष के दिलीप सिंह के तहरीर पर रामेश्वर, नागेश्वर, अंकित, मधुबाला व सुमन के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।