धनघटा। महुलीक्षेत्र के ग्राम झकही चक बेलडूहा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। झकही चक बेलडूहा निवासी रमजान अली पुत्र छोटेलाल ने बताया कि गांव का अरमान अली प्रतिदिन उसके घर के आसपास बैठा रहता है। मंगलवार को रोज की भांति बैठने पर एतराज किए तो विपक्षी भड़क गया और गाली देते हुए उनकी पिटाई करके घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर अरमान के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद