संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया है। अनिल यादव निवासी गांव सोहरवालिया ने बताया कि 23 नवंबर को उनके बड़े भाई महेंद्र गेंहूं पिसवाने के लिए मेंहदावल साथ गए थे। वहां से आटा लेकर वापस घर आ रहे थे। शाम तीन बजे के आसपास कौठाठोर से पहले मोड़ पर ट्रेलर चालक ने तेज गति बाइक में ठोकर मार दिया। भाई समेत वह नीचे गिर गए। गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भाई का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।