फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गबन के मामले में तीन अधिकारियों पर केस

Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी तहरीर, महिला थाना के आवासीय भवनों के निर्माण में घोटाले का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाने में आवासीय भवनों के निर्माण में 25 लाख के गबन करने के मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन अधिकारियों पर केस दर्ज किया है।
प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल वीके जैन ने तहरीर देकर कहा कि यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर प्रदेश सरकार का उपक्रम है। इसकी एक इकाई जनपद अयोध्या में स्थापित है। इस इकाई द्वारा जनपद के नवसृजित महिला थाना के आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना निर्धारित समय में पूर्ण नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबन्धक जोन तीन द्वारा कार्यों के स्थलीय निरीक्षण व भौतिक प्रगति के सत्यापन के लिए तकनीकी समिति का गठन किया गया। समिति ने सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें चक्रधारी पाण्डेय परियोजना प्रबंधक (सेवानिवृत्त), त्रिलोक सिंह बिष्ट परियोजना प्रबन्धक (सेवानिवृत्त), विनोद कुमार श्रीवास्तव सहायक परियोजना प्रबबन्धक सेवानिवृत्त ने ठेकेदारों से मिलकर 25.30 लाख की धनराशि का आहरण कर लिया गया है। धन का गबन 9 अगस्त 2010 से 24 सितंबर 2016 के बीच विभिन्न चेक के माध्यम से किया गया। पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर गबन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें