महुली क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी महिला ने गांव के ही मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
महुली क्षेत्र के झकही चक बेल्डूहा गांव निवासी प्रभावती कन्नौजिया पत्नी रामदरश कन्नौजिया ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि बुधवार की सुबह वह भैंस को चारा डालने गई थी। उसी दौरान पड़ोसी राजकुमार पुत्र कपिल कन्नौजिया, कुसुम पत्नी कपिल कन्नौजिया व स्नेहलता पुत्री कपिल कन्नौजिया गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। वह लोग धमकी भी देते रहे। पुलिस ने राजकुमार, कुसुम व स्नेहलता के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।