संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देर पुतसर गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। आरोप है कि लोग उसकी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए।
क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर 1:30 बजे पुतसर गांव का बृजेश शर्मा उर्फ बबलू नामक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक से भगा ले गया। उसके इस कृत्य में आरोपी के परिजनों ने साथ दिया। पुलिस तहरीर आधार पर बृजेश शर्मा उर्फ बबलू, सन्न व अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है।