फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फोटो वायरल करने पर तीन के खिलाफ केस

Wed, 26 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में विवाद के बाद पड़ोसी ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और आडियो वायरल कर दिया। मामले में पीड़ित ने कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी पीड़िता ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि पड़ोसी नौशाद सलमानी, मोहम्मद जाहिद, अख्तर से कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। बाद में आरोपी मुंबई चले गए जहां से उसके देवर अमजद अली के नाम पर एक फर्जी आईडी बनाकर उसका फोटो लगाकर आपत्तिजनक ऑडियो वीडियो डाल रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल फोटो की जानकारी 7 अगस्त 2024 को उनको हुई। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मेंहदावल पुलिस को उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें