- महुली क्षेत्र के जिगिना गांव में शुक्रवार को आई थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के जिगिना गांव में शुक्रवार की रात्रि बारात में डीजे बजाने की बात को लेकर दूल्हे के मामा सहित दो लोगों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नैनाझाला गांव निवासी राम गोपाल पुत्र सतनारायण ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शुक्रवार को महुली क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी उनके भांजे की बारात महुली क्षेत्र के जिगिना गांव में आई थी। बारात में डीजे बजाने की बात को लेकर जिगिना गांव निवासी रामानुज पुत्र तिलकधारी, धवरेपार बढ़या गांव निवासी कन्हैया पुत्र रामदयाल व उनके दो अन्य सहयोगी गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारे-पीटे और जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस ने रामगोपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।