फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह संस्कार कर ससुराली फरार

Sun, 14 Jul 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज क्षेत्र के हनुमानगंज की घटना, मेंहदावल के करमैनी में किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के करमैनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता के शव को जलाने का मामला सामने आया है। जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती, तब तक शव को जलाकर ससुराली फरार हो गए। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
पूर्णमासी कनौजिया पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम जोरवा थाना मेंहदावल के पुत्री अंतिमा की शादी आठ वर्ष पूर्व पिंटू पुत्र अदालत ग्राम हनुमानगंज थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर में हुई थी। विवाहिता से एक पुत्र और पुत्री भी हैं। रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मायकेवालों का आरोप है कि लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर पुत्री को मार दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का शव मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी में जलाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ससुराली दाह संस्कार करके फरार हो चुके थे। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तो ससुराल पक्ष के लोग सामान्य मौत बता रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि घटनास्थल कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लेकिन विवाहिता का शव मेंहदावल थाना क्षेत्र में जलाने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब तक लोग फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार को कैंपियरगंज पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें