फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधवा की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले पर केस

Thu, 24 Oct 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के अगापुर गुलरिहा गांव निवासी विधवा महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले दंपती और उसके सहयोगियों के विरुद्ध धनघटा पुलिस ने एडीएम के आदेश पर बुधवार को देर शाम केस दर्ज किया। धूपा देवी पत्नी स्वर्गीय राम नौकर का कहना है कि गाटा संख्या 606 व 607 रकबा एक बीघा उनकी काश्तकारी है। उस जमीन पर करीब 15 वर्षों से गांव निवासी हरखू पुत्र रामदेव व राजमती पत्नी हरखू जबरन कब्जा किए हुए हैं। जमीन को उनके कब्जे से मुक्त कराने के लिए न्यायालय में वाद दाखिल किए। दो साल पहले न्यायालय ने विपक्षियों को जमीन खाली करने का आदेश दिया, लेकिन जमीन नहीं खाली हुई।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर जमीन को उनके कब्जे से मुक्त कराया लेकिन फिर भी वह जमीन कब्जा लिए। भूमि को खाली कराने के लिए अधिकारियों के वहां दौड़ लगाती रही इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई। डीएम ने तहसीलदार को तत्काल मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया।
सोमवार को तहसीलदार और लेखपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश करने के बाद धूपा देवी की जमीन को हरखू आदि के कब्जे से मुक्त कराया। लेकिन 24 घंटे के भीतर विपक्षी फिर जमीन पर कब्जा जमा लिए। मंगलवार को धूपा देवी फिर तहसील और थाने पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासनिक अधिकारियों की नींद खुल गई। अपर जिलाधिकारी ने जमीन पर धूपा देवी को कब्जा दिलाने और विरोधियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश एसडीएम को दिया। बुधवार को धूपा देवी को जमीन पर कब्जा तो नहीं मिल सका था लेकिन देर शाम हरखू और उनकी पत्नी राजमती समेत उनके सहयोगियों पर केस दर्ज हुआ। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें