फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी का गला दबाने वाले आरोपी पर केस

Thu, 04 Jul 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के पौली में स्थित एक मार्ट में काम कर रही किशोरी का गला दबाकर बिजली का झटका देने वालों के विरुद्ध पुलिस ने जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज की है। उधर किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्ष किशोरी पौली में स्थित एक मार्ट में काम कर रही थी। किशोरी के भाई का आरोप है की दो वर्ष से उसे दुकान का मालिक मानदेय नहीं दिया था। 25 जून को किशोरी अपना मानदेय मांगने के लिए मार्ट पर गई तो मार्ट संचालक अपने सहयोगियों के साथ किशोरी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद मामले को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए बिजली का झटका दिया। जिसे किशोरी की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से किशोरी को गोरखपुर भेज दिया गया। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन जब उसके हालात में सुधार नहीं हुआ तो ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इधर 25 जून को हुई घटना की तहरीर पीड़िता के भाई मोहम्मद सोहेल ने दो जुलाई को थाने पर दी तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी असलम खां समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज किया गया। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें