फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह लोगों पर अपहरण और हत्या करने के आरोप में केस

Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी एक महिला की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोर्ट को दिए गए प्रार्थनापत्र में लखनापार गांव निवासी रम्भा देवी पत्नी श्रीकृष्ण पाल ने बताया है कि उसके घर के सामने स्थित सहन भूमि पर राघवेंद्र पाल उर्फ सूरज पाल अपने अन्य सहयोगियों के साथ कब्जा करना चाहते हैं। जिसकी वजह से विपक्षियों से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

रम्भा के अनुसार रेलवे से रिटायर होने के बाद उनके पति श्रीकृष्ण पाल पुत्र टेक बहादुर पाल घर पर रहते हैं। पति 12 दिसंबर 2019 को दवा इलाज के लिए अकेले गोरखपुर के लिए घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला। बेटे अदित्यपाल ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
रम्भा के अनुसार 30 जुलाई 2023 की शाम को जब घर के अंदर मौजूद थी। इसी दौरान विपक्षी राघवेंद्र उर्फ सूरज पाल अपने परिजनों के साथ एक राय होकर पहुंचे। रायफल, असलहा और लाठी-डंडे से लैस होकर उसकी भूमि पर कब्जा करने लगे। शोर सुनकर वह घर से बाहर निकली। मना किया तो उक्त लोग गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। वह घर के अंदर भाग कर गई। विपक्षी घर में घुसकर उसे मारे-पीटे। शोर सुनकर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रम्भा देवी ने बताया कि इस दौरान पूर्व प्रधान राघवेंद्र पाल उर्फ सूरज पाल ने जानमाल की धमकी दी। रम्भा देवी का आरोप है कि उसके पति श्रीकृष्ण पाल का अपहरण करके हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। पुलिस कोर्ट के आदेश पर प्रतिवादी पूर्व प्रधान राघवेंद्र पाल उर्फ सूरज पाल पुत्र लालजी पाल, अभय पाल उर्फ छोटे पाल पुत्र नवीन पाल, देवेंद्र पाल उर्फ मोनू पाल पुत्र स्वर्गीय मिथलेश पाल, प्रभात पाल उर्फ सोनू पाल पुत्र स्वर्गीय मिथलेश पाल, नवीन पाल पुत्र शीतला बक्श पाल, राजकुमार पाल पुत्र हरिकेश पाल के खिलाफ साजिश, बलवा, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धारा में का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें