फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और लूटपाट के मामले में छह पर केस

Tue, 24 Sep 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। बखिरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के चिट्ठापार गांव निवासी शिवचंद यादव उर्फ प्रेमचंद ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि 20 जनवरी की देर शाम सात बजे धर्मेंद्र का उपनाम बुलाने की बात को लेकर गांव के ही विपक्षी धर्मेंद्र, संदीप, पंकज कुमार, मनोज, राजेश व विशंभर दरवाजे पर चढ़ आए और गाली देने लगे। मना करने पर मारने के लिए दौड़ पड़े। उनसे बचने के लिए घर में घुसकर दरवाजा बंद करने लगे तो वह जबरदस्ती घुसकर मारे-पीटे।
विज्ञापन

बचाव में आई पत्नी व अन्य से भी मारपीट की। इसके बाद उक्त लोग जानमाल की धमकी देते हुए बाइक को तोड़कर पत्नी के गले का मंगलसूत्र लेकर भाग गए। पुलिस ने उनके ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना बखिरा पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें