फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में छह आरोपियों पर केस

Wed, 18 Sep 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद और तीन अज्ञात कुल छह आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवध बिहारी निवासी घटरम्हा ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि 23 जुलाई को वह सुबह दस बजे अपने ससुराल से वापस आ रहे थे। स्पर्श हाॅस्पिटल के पास वह चाय पीने के लिए रुक गए। इसी बीच देखे कि मैनेजर संतोष राय अंदर से भागकर बाहर की तरफ आ रहे थे। बाहर आने पर कुछ लोग उनको मारते हुए लहूलुहान कर दिए। घटना देखकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उनको भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर मारपीट करने के साथ ही जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में आरोपी मनोज चौधरी निवासी खम्हरिया, सुधीर यादव, विशाल यादव निवासी बन्हैता एवं तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें