संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में पटीदार के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित विक्रम चौधरी ने बताया कि छह नवंबर शाम सात बजे पट्टीदार नागेंद्र चौधरी, अंश कुमार व अनीता जमीन विवाद को लेकर उनको गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए बेटे को भी काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।