संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालकों से 2,25,500 रुपये जुर्माना भरवाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 191 वाहनों के चालकों से यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 2,25,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद