फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह लाख के चोरी के मामले में एक पर केस

Sat, 09 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार की रात नाथनगर में मकान से चार लाख नकदी और आभूषण की चोरी हुई थी
विज्ञापन


धनघटा। नाथनगर बड़ौदा-यूपी बैंक के सामने स्थित एक खाली मकान में बुधवार की रात में चार लाख नकदी और जेवर चोरी हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर एक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर निवासी सुभाष पांडेय कुछ वर्षों से नाथनगर में किराए के मकान में रहते हैं। तीन चार दिन पहले वह ससुराल पुरानी बाजार महुली चले गए थे। बुधवार की रात में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे का दरवाजा खोलकर कमरे में रखा चार लाख नकदी और करीब दो लाख का जेवर चोर उठा ले गए थे। शुक्रवार को सुभाष पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने दीपक निवासी नाथनगर के खिलाफ चोरी का नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस के सूत्र की माने तो कुछ युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का वर्क आउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें