संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के महादेवा गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज किया है। सिबू निवासी महादेवा ने बताया कि नौ अगस्त की शाम चार बजे गांव के ही विशाल ने गाली देते हुए मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद