संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बेलडूहा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ पुलिस ने मारने-पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
बेलडूहा गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र रामराज ने महुली थाना पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बिजली के बिल के भुगतान को लेकर उनके पटीदार निकेश पुत्र नेबूलाल व उसकी मां सवारी देवी पत्नी नेबूलाल गाली दे रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने मां-बेटे मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने बेल्डूहा गांव निवासी सुरेंद्र के तहरीर पर आरोपी निकेत और उसकी मां सवारी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।