फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाउंड्रीवाल गिराने के आरोप मे पति पत्नी पर केस

Sun, 25 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धमैचा गांव में बाउंड्रीवाल गिराने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित केे प्रार्थना पत्र पर मामले में दंपत्ति के विरूद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीडित राधेश्याम ने अपने शिकायत में बताया कि उनके व उनके भाई के बीच में पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका है। अपने हिस्से की जमीन में वह 18 इंच छोड़कर बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। 23 फरवरी को दिन में एक बजे भाई जयसिंह एवं उनकी पत्नी जोगिंद्री देवी ने गाली देते हुए निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। इसके साथ ही दुबारा निर्माण करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीडि़त के प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें