धनघटा। महुली पुलिस ने आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें महुली के एक और नाथनगर के तीन पटाखा व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुचलके पर छोड़ दिया है।
दो दिन पूर्व महुली में पुलिस ने पटाखा व्यवसाइयों के साथ बैठक करके सख्त निर्देश दिया था कि कोई भी व्यक्ति आबादी क्षेत्र में पटाखे की दुकान नहीं लगाएगा। बावजूद इसके क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में आबादी क्षेत्र में पटाखा की बिक्री की सूचना मिलने पर एसओ महुली हरेश तिवारी ने महुली के एक और नाथनगर कस्बे तीन पटाखा की दुकान पर छापा मारा। इसमें एक पटाखा व्यवसायी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने तीन पटाखा व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने राहुल पुत्र लालचंद मद्धेशिया एवं नाथनगर निवासी कृष्णानंद मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय श्रीराम, उपेंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल को गिरफ्तार किया। वहीं श्याम अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय गुड्डू निवासी नाथनगर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।