फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी सहित पांच पर दुष्कर्म, गर्भपात और देह व्यापार कराने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन पहले युवती ने प्रेमी के घर किया था हंगामा
विज्ञापन

- शनिवार को थाने पहुंचकर युवती ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर तीन दिन पहले प्रेमी के घर के सामने युवती ने जमकर हंगामा किया। छत से कूदने और फ्लाईओवर से कूदने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में युवती की तहरीर पर प्रेमी सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर दुष्कर्म, गर्भपात और देह व्यापार कराने सा केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा था। जहां से वह घर चली गई थी।
युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उसका मेंहदावल बाईपास के करीब रहने वाले सूरज सिंह से छह साल पहले से प्रेम संंबंध है। युवक ने उससे मंदिर में शादी भी की थी। आरोप है कि युवती का शारीरिक शोषण किया गया। तीन बार वह गर्भवती हुई। प्रेमी ने जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी युवती ने प्रेमी के मां को दिया। लेकिन परिजनों कोई बात नहीं की। आरोप है कि गर्भपात कराने में मां, चाचा, बहन और भाई सभी शामिल हैं। प्रेमी उसकी पिटाई करता था। उसने मेडिकल भी कराया था। इसकी रिपोर्ट प्रेमी ने फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर व खलीलाबाद में साथ रहता था युवक
युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों तक प्रेमी उसे लेकर गोरखपुर में किराए के मकान में रहा। इसके बाद खलीलाबाद आ गया। यहां भी काफी दिनों तक साथ रहा। युवती ने प्रेमी पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। ताकि रुपये कमा सके। उसने मना कर दिया तो रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि प्रेमी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। उससे वह गोली मारने की धमकी देता था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर प्रेमी सूरज सिंह, उसके चाचा, बहन, मां और भाई पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने का केस दर्ज किया। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें