फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्ची की मौत के मामले में बाइक चालक पर केस

Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार को दुधारा क्षेत्र के बाघनगर के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सड़क हादसे में हुई बच्ची की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ दुधारा पुलिस ने केस दर्ज किया है। तीन अप्रैल को दुधारा क्षेत्र के बाघनगर के पास देर शाम को हुए हादसे में पिता व बेटी घायल हो गए थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
सुमित्रा पत्नी पवन कुमार निवासी बिगरामीर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पति पवन कुमार तीन अप्रैल को शाम 7.30 बजे घर से कैली अस्पताल में भर्ती उनकी दूसरी पुत्री के इलाज के संबंध में भोजन व आवश्यक सामान लेकर बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनकी बड़ी पुत्री अवनी उर्फ अर्पिता (9 वर्ष) बैठी थी। पति जब बाघनगर बाजार से पश्चिम पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आते बाइकसवार ने पति की बाइक में टक्कर मारी। जिससे दोनों बाइक से दूर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस से पति व बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले जाया गया। जहां पर पुत्री कुमारी अवनी उर्फ अर्पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पति को इलाज के डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें