संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित का प्रार्थनापत्र मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ दुधारा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनका लड़का 21 जनवरी को बखिरा थाना के सौरहा गांव स्थित ननिहाल जा रहा था। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियांवा में गलत दिशा से आकर बाइक सवार चालक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइकों की टक्कर में उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटा कर्नाटक स्थित कंपनी में काम करता था। दुर्घटना के दिन ही वह आया था। एसओ ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर संबंधित अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया गया है।
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद