फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फोन पर धमकी देने वाले एक आरोपी पर केस

Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पुलिस ने फोन पर धमकी देने के आरोप में एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बखिरा थाना क्षेत्र का आरोपी 16 अगस्त 2022 को भगा ले गया था। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। उनके मोबाइल फोन पर कई बार आरोपी ने फोन करके धमकाया। 24 फरवरी को रात नौ बजे फोन आने पर नंबर को ब्लाॅक कर दिए। फिर दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आना शुरू हो गया। फोन उठाने पर गाली दिया। साथ ही बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकी भरे मैसेज आने शुरू हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें