फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लेखपाल पर शादी तोड़वाने व धमकी देने का केस

Tue, 28 May 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने धनघटा पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

-धनघटा तहसील में लेखपाल की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने लेखपाल पर शादी तोड़वाने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। लेखपाल की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
धनघटा क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि धनघटा तहसील में तैनात लेखपाल धीरेश के खिलाफ गोरखपुर जनपद के राजघाट थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके बाद लेखपाल केस की पैरवी न करने और सुलह करने के लिए उसके ऊपर लगातार दबाव बना रहा था। जिसके संबंध में एसपी को शिकायत पत्र दिया था, जिसकी काॅपी लेखपाल को कही से मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई को गांव के कई लोगों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रार्थना पत्र की काॅपी और एफआईआर को शेयर कर दिया। इससे उनका परिवार आहत है। आए दिन सोशल मीडिया पर उसके संबंध में उल्टी-सीधी बात लिखता रहता है। जान पहचान के लोगों को फोन करके रुपये मांगने का आरोप लगाता है। अक्सर गाली व जानमाल की धमकी देते हुए कही पर भी शादी न होने देने की बात कहता रहता है। जहां पर भी शादी की बात होती है वहां पर अलग-अलग नंबर से फोन कर प्रार्थनापत्र व एफआईआर शेयर करता है। पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र पर आरोपी लेखपाल धीरेश पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें